फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के शतक से भारत ए ने बनाए 269 रन , श्रीलंका ए के खिलाफ पकड़ मजबूत

Sat, 01 Jun 2019 04:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकर भारत - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीकर भारत (117) के शानदार शतक और अनमोलप्रीत सिंह (65) के साथ चौथे विकेट के लिए हुई उनकी 91 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन 269 रन बनाए।

विज्ञापन


सिद्धार्थ लाड ने 32 और राहुल चाहर ने 21 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और लक्षण संदाकन ने चार -चार विकेट झटके।

जवाब में श्रीलंका ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 87 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वह अब भी भारत ए से 182 रन पीछे है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

निरोशन डिकवेला 27 और प्रियमल परेरा 15 रन बनाकर क्रीज पर है। भारत ए की ओर से संदीप वारियर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें