आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपये हासिल किये। विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपये बकाया है।
पेंटिंग्स की नीलामी से पहले पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मोदी से संबंधित 11 लक्जरी वाहनों की नीलामी की अनुमति दी थी। लक्जरी वाहनों की नीलामी के साथ ही विशेष अदालत ने आयकर विभाग को कीमती पेंटिंगों की नीलामी की भी अनुमति दी थी।