फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी के वकील ने कहा- नहीं बताउंगा कब भारत लौटेंगे कारोबारी

Thu, 22 Feb 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन

नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता कि अरबपति हीरा कारोबारी भारत कब वापस आएंगे। पंजाब नेशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव के भारत वापस आने के प्लान के बारे में उनके वकील ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल के दो कर्मचारियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए विजय नई दिल्ली से मुंबई पहु्ंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी के संपर्क में हूं लेकिन उनके वापस आने के बारे में नहीं बताउंगा।

विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने कोर्ट में 6 संदिग्धों को पेश किया। जिसमें मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी, कार्यकारी सहायक कविता मानकीकार, अर्जुन पाटिल, राजेश जिंदल, नितिन शाही और कपिल खंडेलवाल शामिल हैं। सीबीआई ने महाराष्ट्र के अलीबाग में स्थित नीरव के बंगले को सील कर दिया है। इसके अलावा उनके बहुत से ऑफिस और आवासीय संपत्तियों की छानबीन की जा रही है।

नीरव ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर संस्थान का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को दूसरी नौकरी ढूंढ लेने के लिए कह दिया है। नीरव का कहना है कि बैंक अकाउंट एक्सेस होने पर वह सभी कर्मचारियों का बकाया वापस कर देंगे लेकिन वह उन्हें इस समय सैलरी नहीं दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें