फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB स्कैम सामने आने से पहले ही NRI बन चुका था नीरव मोदी

Mon, 19 Feb 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन

भारतीय बैंकों को 11400 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव मोदी ने अपनी नागरिकता को भारतीय से बदलकर अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के बाद उसकी नागरिकता बदलने का पता चला है। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि बैंकों को इसकी जानकारी है या नहीं। इसके अलावा, जिन कंपनियों को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी किया गया था उनमें नीरव मोदी को बैंकों से उधार लेने वाली कंपनियों द्वारा भारतीय संस्थापक के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। 6 नवंबर, 2017 को जारी किए गए प्रमाणित प्रतिलिपि के अनुसार नीरव मोदी के स्वामित्व वाली एक कंपनी एएनएम इंटरप्राजेस प्राइवेट लिमिटेड ने साफ तौर पर उन्हें एनआरआई बताया है।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज पीएनबी की मुंबई के ब्रैडी हाउस के ब्रांच ऑफिस को सील कर दिया है। सीबीआई द्वारा बैंक के बाहर एक नोटिस लगाया गया है जिसके अनुसार इस ब्रांच में किसी भी तरह का कामकाज नहीं होगा और ना ही किसी पीएनबी अधिकारी को दूसरे आदेश के आने तक अंदर आने और बाहर जाने की इजाजत है।
विज्ञापन


रविवार को नीरव मोदी के प्रमुख वित्त अधिकारी विपुल अंबानी मुंबई में सीबीआई के सामने उपस्थित हुए थे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें