फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: चाचा-चाची ने बच्चे को लोहे की गर्म रॉड से दागा, नाना-नानी को मासूम ने सुनाई आपबीती

Sun, 09 Oct 2022 02:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कटक

सार

पुलिस के मुताबिक लड़के की मां की मौत 2018 में हो गई थी जिसके बाद वह अपने नाना-नानी के साथ रह रहा था और उसके पिता ने दूसरी महिला से दोबारा शादी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नौ साल के लड़के को उसके चाचा-चाची ने गर्म रॉड से दागा। साथ ही बच्चे को रात में घर के बाहर खड़ा कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब लड़के के नाना-नानी उससे मिले और उसने दशहरा के दिन उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


 दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस के मुताबिक लड़के की मां की मौत 2018 में हो गई थी जिसके बाद वह अपने नाना-नानी के साथ रह रहा था और उसके पिता ने दूसरी महिला से दोबारा शादी कर ली। वहीं चाचा-चाची उसे पढ़ाई के लिए कटक ले आए थे। नाना मदन मोहन राउत और नानी बैजयंती राउत ने चाचा-चाची के खिलाफ मरकटनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और लड़के को यातना देने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहते हैं
बच्चे ने पुलिस के सामने बर्बर घटना भी बताई। लड़के के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर जलने के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद नाना नानी ने मीडिया से कहा कि हम पुलिस से उसके चाचा और चाची को तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध करते हैं और हम बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


चाची का आरोपों से इनकार
इस बीच, लड़के की चाची श्रुतिबाला साहू ने आरोपों से इनकार किया है, उसने कहा कि उसके हाथों पर निशान इसलिए आ गए क्योंकि उसने गलती से रसोई में एक बर्तन को छू लिया था। वहीं लड़के को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे जल्द ही बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें