Kerala: केरल के पलक्कड़ में नौ माह की गर्भवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जिसके बाद उनके भाई की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया। परिवार का आरोप है कि उन्हें सरकारी अस्पताल में पर्याप्त उपचार नहीं मिला। पढ़ें रिपोर्ट-
केरल के पलक्कड़ जिले के पट्टांबी तालुक अस्पताल में उपचार करा रही नौ माह की गर्भवती की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
त्रिथाला के मेझाथुर की रहने वाली नौशिजा (29 वर्षीय) की शुक्रवार को मौत हो गई। उनके भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया।
प्राथमिकी में क्या कहा गया है?
प्राथमिकी के अनुसार, उन्हें 16 फरवरी से प्रसव के लिए तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टर ने उनकी जांच की, तो वह अचानक बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें विशेष उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने क्या आरोप लगाया?
परिवार ने बाद में आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिला। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।