बिहार के हाजीपुर में नेशनल हाईवे 77 पर बस और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। सूत्रों के मुताबिक ये हादसा इतना भयानक था कि इसमें करीब 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये बस पटना से मुजफ्फरपुर जा रही थी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
FLASH: Nine dead in bus-tempo collision in Vaishali's Sarai on National Highway 77 #Bihar pic.twitter.com/gFGPuZdMaw
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017