फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्टून चैनलों पर नहीं दिखेंगे 9 कंपनियों के जंक फूड के विज्ञापन, जानिए वजह

Thu, 08 Feb 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
junk food
विज्ञापन

जंक फूड बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के जीवन में एक खास जगह बना चुका है। जंक फूड की वजह से हो रहे नुकसान से बच्चों को बचाने के लिए 9 बड़ी कंपनियों ने यह फैसला किया है कि वह अपने विज्ञापन कार्टून चैनल पर नहीं दिखाएंगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है जिससे टीवी पर जंक फूड के विज्ञापन न दिखाए जाएं, बल्कि 9 बड़ी कंपनियों ने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया है कि वह कार्टून चैनल पर अपने विज्ञापन नहीं दिखाएंगी। 

लोकसभा में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यर्वधन सिंह राठौड़ ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि बच्चे सबसे ज्यादा कार्टून चैनल देखते हैं और विज्ञापन उनके मन पर गहरा असर डालते हैं। 
विज्ञापन


जंक फूड की वजह से बच्चों से लेकर युवाओं तक कई बीमारियां पनप रही हैं जिनमें मोटापा और ब्लड प्रेशर की समस्या आम है। एक सर्वे के मुताबिक ज्यादा जंक फूड खाने से डिप्रेशन की समस्या होने का मामला भी सामने आया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें