कोरोना संक्रमण के मामले में जून का महीना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। एक जून को देश में कोरोना के कुल 1,98,731 मामले सामने आए थे, जबकि आज एक जुलाई को यह संख्या 5,87,065 तक पहुंच चुकी है।
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजधानी दिल्ली से सामने आये हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों के सुझाव पर यह माना था कि जुलाई माह के अंत तक देश में कोरोना के कुल मामले 5.5 लाख तक पहुंच सकते हैं।
लेकिन बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि दिल्ली कोरोना की लड़ाई ज्यादा बेहतर ढंग से लड़ रही है और अनुमान से काफी पहले कोरोना को रोकने में कामयाब हो रहे हैं।
17 जून के बाद दिल्ली में रोजाना 20 हजार के लगभग टेस्ट किये जा रहे हैं। इससे राजधानी में एक बार कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े। यह आंकड़ा लगभग चार हजार प्रति दिन तक पहुंच गया।
लेकिन पिछले तीन दिन से कोरोना के मामले लगातार कम आ रहे हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि कोरोना फिर से ज्यादा संक्रामक हो सकता है।
उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने का सुझाव दिया है।
दिनांक- इस दिन भारत में कुल कोरोना मरीजों की संख्या (Cumulative)
30 जनवरी- 1 केस
2 फरवरी- 2 केस
31 मार्च- 1635
1 अप्रैल- 2059
1 मई- 37263
1 जून- 1,98,731
1 जुलाई- 5,87,065
12 मार्च- 01