फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikitha Godishala: हत्या के 10 दिन बाद आज तेलंगाना में अंतिम संस्कार, निकिता के परिजन बोले- गरिमा का ध्यान रहे

Fri, 09 Jan 2026 02:49 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अमेरिका में कथित तौर पर हत्या की शिकार हुई 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला को हैदराबाद में अंतिम विदाई दी गई। मार्रेडपल्ली में निजी तौर पर अंतिम संस्कार हुआ। जानें परिवार ने मीडिया से क्या अपील की। 
विज्ञापन
निकिता गोदिशाला - फोटो : Instagram (_iamnikkig_)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हत्या की शिकार हुई निकिता गोदिशाला को शुक्रवार को हैदराबाद परिवार और मित्रों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन

निकिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मार्रेडपल्ली स्थित श्मशान घाट में किया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार निजी तौर पर संपन्न हुआ।

निकिता के पार्थिव अवशेष शुक्रवार सुबह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे थे। परिवार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam Politics: असम में विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ गोलबंद, मतदाता सूची से नाम हटवाने की शिकायत दर्ज

परिवार ने मीडिया से क्या अपील की?

स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत निकिता का परिवार तारनाका में रहता है। परिवार ने एक बयान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जिम्मेदार पत्रकारिता का पालन करने, अपुष्ट सूचनाएं प्रकाशित न करने और जांच में सहयोग करने की अपील की, ताकि न्याय की प्रक्रिया गरिमा के साथ पूरी हो सके।

कैसे हुई निकिता की मृत्यु और कौन है आरोपी?

अमेरिका के एलिसॉट सिटी की रहने वाली 27 वर्षीय निकिता 2 जनवरी को लापता हो गई थीं। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने बताया कि वह मैरीलैंड के कोलंबिया स्थित अपने पूर्व रूममेट अर्जुन शर्मा (26) के अपार्टमेंट में चाकू के घावों के साथ मृत पाई गईं।

अमेरिकी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ प्रथम और द्वितीय श्रेणी की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने निकिता की हत्या की और भारत भाग गया।

निकिता गोदिशाला के परिवार वालों ने अमेरिका के अधिकारियों से उनकी कथित हत्या के आरोपी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया था ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि इंटरपोल की सहायता से पुलिस ने अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें