ICSI Result: संस्थान ने आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर विषय वार ब्रेकअप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट- कम-मॉर्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ICSI Result: कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI ) ने बृहस्पतिवार को जून में आयोजित प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रोफेशनल प्रोग्राम में सूरत की निकेता चंदवानी और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में गंगानगर के लक्ष्य चावला ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आईसीएसआई (ICSI) के सचिव सीएस आशीष मोहन ने बताया कि जून 2022 को आयोजित प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संस्थान ने आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर विषय वार ब्रेकअप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट- कम-मॉर्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है।
प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए 26 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन होगी।