फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: कर्नाटक में बुधवार से लागू होगा नाइट कर्फ्यू, जानिए नए दिशानिर्देश

Tue, 20 Apr 2021 10:33 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सरकार ने कर्नाटक में बुधवार (21 अप्रैल) से चार मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहने की घोषणा कर दी है। इस अवधि के दौरान रोजाना रात्रि नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते जा रहे प्रसार के कारण हालात एक बार फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं। ऐसे में देश के कई शहरों में लॉकडाउन तो कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अहम फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने कर्नाटक में बुधवार (21 अप्रैल) से चार मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहने की घोषणा कर दी है। इस अवधि के दौरान रोजाना रात्रि नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा

विज्ञापन


सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश
कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बुधवार की रात नौ बजे से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, सभी शैक्षणिक संस्थान, जिम, स्पा बंद रहेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य से स्विमिंग पूल की सुविधा को खुला रखने की अनुमति दी गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें