फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: जाकिर नाइक एक भगोड़ा अपराधी घोषित, संपत्ति अटैच करने की तैयारी शुरू

Sat, 29 Jul 2017 01:29 AM IST
एजेंसी नई दिल्ली
विज्ञापन
zakir naik
विज्ञापन
विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को एक प्रमाणित अपराधी घोषित किया गया है और उसकी संपति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि हाल ही में मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा नाइक को प्रमाणित अपराधी घोषित करने के बाद आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 83 के तहत उसकी संपति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

आतंकवाद को बढ़ावा देने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपो के तहत एनआईए द्वारा नाइक की जांच की जा रही है। बांग्लादेश में कुछ आतंकियों ने नाइक के उपदेशों से प्रेरित होकर जिहाद का रास्ता अपनाने की बात कही थी। जिसके बाद नाइक 1 जुलाई 2016 को भारत से फरार हो गया था।
विज्ञापन


मिडल ईस्ट मॉनिटर नामक एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ने दावा किया था कि नाइक को साऊदी अरब की नागरिकता मिल गई है, लेकिन अभी तक इस दावे को आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई है। नाइक ने जनवरी 2016 में अपने पासपोर्ट को 10 साल के लिए नवीनीकृत करवाया था। एनआईए ने 18 नवंबर 2016 को नाइक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें