फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने जाकिर नाइक के एनजीओ के ठिकानों पर मारा छापा

Wed, 23 Nov 2016 04:06 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के खिलाफ कार्रवाई के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संस्था के दो अन्य परिसरों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिन में आईआरएफ के 20 परिसरों पर छापेमारी की जा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि एनआईए की एक टीम जाकिर नाइक के भाषणों का ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग सुनकर उसकी व्याख्या कर रही है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को की गई छापेमारी में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि आईआरएफ के वित्तीय लेन-देन, विदेश से मिले धन और जाकिर नाइक की संपत्ति के दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। एनआईए के दिल्ली स्थित मुख्यालय की आईटी विशेषज्ञों की एक टीम जब्त दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है। छापे में नाइक द्वारा दिए गए भाषणों का वीडियो टेप और डीवीडी के साथ ही संपत्ति के कागजात, वित्तीय लेन-देन और विदेशी तथा घरेलू स्रोतों से मिले धन से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें