फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : आतंकी संगठन अंसारुल्ला मामले में एनआईए की मुहम्मद शेख के ठिकानों पर छापेमारी 

Sat, 20 Jul 2019 09:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु में आतंकी संगठन अंसारुल्ला मामले में मुहम्मद शेख के चेन्नई स्थित आवास और दफ्तर पर छापेमारी की। शनिवार सुबह एनआईए की टीम ने तमिलनाडु के मदुरै, थेनी, नेलाई समेत कई इलाकों में छापेमारी की। एनआईए ने शेख के खिलाफ अंसारुल्ला नाम के आतंकी संगठन बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि इस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु के अंसारुल्ला केस में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक, आरोपी देश में बड़े आतंकी हमले की तैयारी में थे और इसके लिए वे फंड भी इकट्ठा कर रहे थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी हमले की साजिश रचने वाले अंसारुल्ला नाम के संगठन का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने शनिवार को चेन्नै और नागपट्टिनम जिले में स्थित तीन संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


इस छापेमारी में 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड्स, 7 मेमोरी कार्ड्स, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि पूरे देश और उससे बाहर के भी कई लोग इससे जुड़े हैं जो भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। 

इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा है। ये लोग भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इन आतंकियों का मंसूबा भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। 
 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें