फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई की हत्या: जांच कर रही एनआईए ने तमिलनाडु में मारे छापे

Mon, 24 Feb 2020 09:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने कन्याकुमारी में एक विशेष उपनिरीक्षक की हत्या के सिलसिले में तमिलनाडु में कई जगहों पर सोमवार को छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशेष एसआई विल्सन की हत्या के मामले में आरोपी अब्दुल शमीम और तौफीक के मोहदीन फातिमा के घर पर रुकने की खबर मिली थी जिसके बाद उसके घर पर छापे मारे गए।

विज्ञापन


तिरुचेंदूर के पास कायलपट्टिनम के अलावा कुड्डलूर, नेवेली और मेलपट्टमपक्कम में भी छापे मारे गये। सूत्रों ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने विल्सन की हत्या के आरोपियों से संपर्क रखने वाले अब्दुल हमीद, जाफर अली और खाजा मोहिदीन के घरों पर भी छापे मारे।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए आरोपियों को आसरा देने समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। विल्सन को आठ जनवरी की रात कन्याकुमारी में केरल सीमा से लगे कलियाकाविलाई चौकी पर तैनात रहने के दौरान पिस्तौल से गोली मारी गई और चाकू से उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शमीम और तौफीक को 14 जनवरी को कर्नाटक के उडूपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और तिरुनेलवेली की पालयमकोट्टई जेल में रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें