फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA का खुलासा, 5 कंपनियों ने की हिजबुल को आतंकी फंडिंग

Wed, 29 Mar 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
terrorist attack - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मदद पहुंचाने में कई कंपनियों के नाम सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय  जांच एजेंसी ( NIA) ने जांच में पाया है कि आतंकवादी संगठन हिजबुल- मुजाहिदीन के साथ कम से कम पांच कंपनियों के लिंक है। NIA के उच्च सूत्रों ने बताया कि साल 2008 से करीब-करीब 300 कंपनियां या व्यापारी भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार नियंत्रण में काम लिया है। इनमें से पांच कंपनियों के जुड़े कुछ संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। हालांकि, NIA के अधिकारियों ने इन कंपनियों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ये पांचों कंपनियां मुनाफे में अप्रत्याशित पैसे कमाए और ये पैसा आतंक ऑपरेशन में सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया। NIA को संदेह है कि जुलाई 2016 में बुरहान वानी की हत्या के बाद घाटी में बड़े पैमाने पर विरोध और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन ने इन पैसों के बल पर राज्य में हिंसा फैलाया। NIA ने कहा कि कैलिफोर्निया बादाम के व्यापार के माध्यम से धन का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हो रहा है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था, जो कि कुलगाम का रहनेवाला है। उसने पाकिस्तान से हथियारों और गोला-बारूद ट्रक में छिपाकर ला रहा था। अब एनआईए उन लोगों की पहचान करने के लिए पूछताछ कर रही है जिनके लिए डिलीवरी की  गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें