फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एनआईए ने दाखिल किया तमिलनाडु में प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह के सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र

Sun, 30 May 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

एनआईए ने तमिलनाडु में कई देशों में प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर के गिरफ्तार आतंकी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी करीब डेढ़ महीने लंबी जांच के बाद दाखिल आरोप पत्र में एनआईए ने उसे इस्लामिक स्टेट की खिलाफत (धार्मिक सत्ता) स्थापित करने के लिए भड़काने का दोषी बताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मदुरै की काजीमार स्ट्रीट के निवासी 31 वर्षीय मोहम्मद इकबाल एन. उर्फ सेंथिल कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई की विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। प्रवक्ता ने कहा, इकबाल के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

इस्लामिक स्टेट की खिलाफत के लिए भड़का रहा था हिज्ब आतंकी
फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और देश विरोधी तथ्यों वाली पोस्ट अपलोड करने के आरोप में इकबाल के खिलाफ मदुरै के थिदिरनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में 15 अप्रैल को इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई, जिसने दोबारा मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच में उसके फेसबुक पेज ‘थूंगा विझिगल रेंडू इज इन काजीमार स्ट्रीट’ पर सामुदायिक दंगे भड़काने के लिए विभिन्न धार्मिक समूहों के खिलाफ बहुत सारी पोस्ट अपलोड करने की पुष्टि हुई। उसने कई अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर विभिन्न देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के नाम से साजिश रची थी। ये सब मिलकर गैर इस्लामी सरकारों को गिराकर भारत समेत पूरे विश्व में खलीफा की इस्लामी स्टेट खिलाफ की स्थापना करने और शरीयत को लागू करने के लिए प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें