फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की कार्रवाई: आईएसआई के लिए काम करने वाले भारतीय के खिलाफ आरोपपत्र

Fri, 12 Mar 2021 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, विशाखापत्तनम
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) के लिए काम करने वाले एक भारतीय नागरिक के खिलाफ शुक्रवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गुजरात में गोधरा के रहने वाले इमरान याकूब गीतेली के खिलाफ पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून (यूएपीए) के तहत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने काहा कि  नवंबर 2019 में आईपीसी, यूएपीए और सरकारी गोपनीयता कानून की धाराओं के तहत विजयवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था। आईएसआई के एजेंट और भारत में उनके सहयोगियों पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का षड्यंत्र रचने के लिए मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष जून में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें तीन नागरिक भी शामिल थे, जिनके पाकिस्तान में व्यावसायिक हित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें