फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: गिलानी के करीबी देविंदर सिंह बहल ने पाक को भेजीं खुफिया जानकारी

Tue, 01 Aug 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टरवादी अलगाववादी नेता सैय्यद शाह गिलानी के करीबी देविंदर सिंह बहल को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है। एनआईए ने दावा किया है बहल कथित रूप से पाकिस्तान के उच्चायोग के संपर्क में काम कर रहा था। जांच एजेंसी ने ये भी बताया है कि बहल ने भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं और गतिविधियों की जानकारी पाक एजेंसी आईएसआई से साझा की है। 
विज्ञापन


बता दें कि टेरर फंडिंग मामले में कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी वकील देविंदर सिंह बहल के घर रविवार को छापा मारा था और उसकी अकूत संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में एनआईए की टीम जुटी हुई थी।

उसकी जम्मू-कश्मीर के अलावा कई जगह बेनामी संपत्तियों का पता चला है। घर से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। साथ ही लैपटॉप में दर्ज सूचनाओं की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से अलगाववादियों से लिंक तलाशने के साथ टेरर फंडिंग मामले में ठोस सुबूत जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बहल के घर से बरामद दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसमें बैंक खाते भी शामिल हैं।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमें संदेह है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के लोगों के साथ संपर्क में रहने वाले बहल ने आईएसआई के जासूसों को खुफिया सूचनाएं देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला। यह एक गंभीर अपराध है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने) के तहत केस का आधार तैयार करता है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें