फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादियों से संबंधित केरल के दो छात्रों की 13 फरवरी तक बढ़ी रिमांड, यूएपीए के तहत दर्ज हुआ था मामला

Fri, 14 Feb 2020 04:51 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, कोच्चि

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को थालासेरी के रहने वाले छात्रों एलन शुहेब और थाहा फसल की रिमांड को 13 मार्च तक बढ़ा दिया। दोनों को नवंबर 2019 में कोझिकोड में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन शुहेब ने 18 फरवरी को अपने एलएलबी द्वितीय वर्ष के सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने छह फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने माओवादियों के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किए गए दो छात्रों के मामले को एनआईए से राज्य पुलिस को  स्थानांतरित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


कन्नूर विश्वविद्यालय के कानून और पत्रकारिता के छात्र एलन और थाहा को नक्सलियों के साथ कथित संबंध होने के आरोप में पिछले साल एक नवंबर को कोझीकोड के पंथेरनकवु से हिरासत में लिया गया था।

दोनों पर यूएपीए की धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने की सजा), 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध) और 39 (आतंकवादी संगठन को समर्थन देने से संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें