फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC महिला टी-20 रैंकिंग जारी, स्मृति मंधाना को हुआ फायदा

Fri, 14 Feb 2020 04:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ICC महिला टी-20 रैंकिंग जारी
  • स्मृति मंधाना को हुआ फायदा
  • 732 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर मंधाना
  • टीम रैंकिंग में भारत दूसरे पायदान पर
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की महिला टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गईं हैं। शुक्रवार को आईसीसी ने महिलाओं की टी-20 रैंकिंग जारी की, जिसमें मंधाना को फायदा हुआ है। 

विज्ञापन


मंधाना 732 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर हैं। महिलाओं की बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स 765 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर भी न्यूजीलैंड के ही खिलाड़ी सोफी डेविन (741 रेटिंग) हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बेथ मूनी (738 रेटिंग) हैं। 

इसके अलावा रैंकिंग में जेमिमा रोड्रिगेज (649 रेटिंग) सातवें स्थान पर काबिज हैं। वही, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (643) नौवें स्थान पर बरकरार हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मेगन स्कट 746 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः दक्षिण अफ्रीका केशबनीम इस्माइल (743 रेटिंग) और सोफी एक्लस्टोन (734 रेटिंग) काबिज हैं। 
विज्ञापन


अगर टीम रैंकिंग की बात करें तो 152 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि टीम इंडिया 125 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें