मुंबई के एक कारोबारी को विमान अपहरण की धमकी देना बहुत महंगा पड़ा। मंगलवार को एनआईए की विशेष अदालत ने इस मामले में कारोबारी को न सिर्फ उम्रकैद की सजा सुनाई बल्कि पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
इस हादसे के बाद सल्ला को ‘नेशनल नो फ्लाई’ लिस्ट में रखा गया था। साथ ही उसके खिलाफ एंटी हाईजैकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सल्ला देश में पहला व्यक्ति है, जिस पर ऐसी कार्रवाई हुई।
सल्ला ने जुर्म कबूलते हुए जांचकर्ताओं को बताया था कि उसने ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड को मुंबई बुलाने के लिए किया। वह चाहता था कि इस धमकी के बाद जेट एयरवेज दिल्ली स्थित दफ्तर बंद कर दे ताकि वहां कार्यरत उसकी गर्लफ्रेंड मुंबई वापस आ जाए।