एनआईए ने अंसारुल्ला बांग्ला टीम मामले में रविवार को तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के बारे में एनआईए अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान, प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले प्रतिबंधित साहित्य के साथ ही अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को असम के बारपेटा जिले में दो जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने यह कार्रवाई अंसारुल्ला बांग्ला टीम मामले में की। कार्रवाई के बारे में एनआईए अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान, प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रतिबंधित साहित्य और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ये मामला असम के बारपेटा जिले में संचालित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट से संबद्ध अंसारुल्ला बांग्ला टीम के सक्रिय माड्यूल से संबंधित है। जिसे बांग्लादेश के एक नागरिक के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। इसे लेकर चार मार्च को बारपेटा जिले में दर्ज किया गया था। इसके बाद 22 मार्च को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट से संबद्ध अंसारुल्ला बांग्ला टीम के सक्रिय माड्यूल के बारे में बताया कि इसे चलाने वाले बांग्लादेशी नागरिक ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। यहां उसने भारत में अल-कायदा के लिए आधार बनाने के लिए अंसार (स्लीपर सेल माड्यूल) में काम करने के लिए युवाओं का उकसाया। इस काम के लिए युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया था।