फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: एनआईए ने ULFA-I के सदस्य को किया गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस के दिन गुवाहाटी में IED लगाने का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर स्वतंत्रता दिवस के दिन गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों पर आईईडी बिछाने की गतिविधियों में शामिल था। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) का एक प्रमुख सदस्य गिरफ्तार किया है। उस पर असम के गुवाहाटी में इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने का आरोप है। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया, एनआईए की टीमों ने आज सुबह डिब्रूगढ़ में जाहनु बरूआ उर्फ अर्नब अक्सम के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इसमें असम पुलिस ने सक्रिय रूप से समर्थन दिया। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसमें डिजिटल उपकरण भी शामिल थे, जिनकी जांच की जा रही है। 

बयान के मुताबिक, आरोपी जाहनु बरूआ को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय थाने बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में उसने माना कि वह उन 11 आईईडी में चार को लगाने में शामिल था, जिन्हें राज्य पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान बरामद किया था। ये आईईडी उल्फा (आई) के स्वघोषित कमांडर-इन-चीफ परेश बरूआ के आदेश पर लगाए गए थे। परेश बरूआ ने एक वीडियो स्वतंत्रता दिवस के दिन धमकी दी थी कि उनके आदेशों को न मानने वाले किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


जाहनु बरूआ ने गुवाहाटी के पान बाजार, दिसपुर, गांधी मंडप और सतगांव में ये आईईडी लगाए थे। एनआईए ने उसे कई हफ्तों से निगरानी में रखा था। जांच के दौरान पाया गया कि जाहनु बरूआ और उल्फा (आई) के कई शीर्ष नेताओं के निर्देश पर इन आईईडी को एकत्र किया गया और उनको लाया गया था, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर असम में बड़े पैमाने पर विस्फोट हो सकें, जिससे संपत्ति और जीवन की हानि हो और राज्य में आतंक फैल सके। 
 
एनआईए ने 17  सितंबर को मामले की जांच राज्य पुलिस से अपने हाथों में ली थी। जांच में पाया गया कि ये आईईडी एशांग असोम उर्फ अभिजीत गोगोई और उल्फा (आई) के अन्य नेताओं के कहने पर लगाए गए थे। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें