फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि शिपयार्ड की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो लोगों को एनआईए ने किया गिरफ्तार, चुराए गए उपकरण बरामद

Wed, 10 Jun 2020 09:15 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कोच्चि शिपयार्ड में बन रहे देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो लोगों को बिहार और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। निर्माणाधीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के हाई सिक्योरिटी स्थान से संवेदनशील डेटा से संबंधित कुछ हार्ड डिस्क और अन्य उपकरणों की चोरी हुई थी, जिसकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को सौंपी गई थी। एजेंसी ने बिहार से सुमित कुमार सिंह और राजस्थान से दया राम को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




एनआईए ने कहा कि यह मामला मूल रूप से 16.09.2019 को केरल के एर्नाकुलम दक्षिण टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था। आज बिहार, राजस्थान और गुजरात में छानबीन के दौरान कुछ चुराए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए और सामग्री को जब्त किया गया। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें