फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: माओवादी का प्रमुख सदस्य बंगाल से गिरफ्तार, असम में बना रहा था गिरोह

Tue, 20 Sep 2022 01:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

उत्तर 24 परगना जिले में सेठ बागान रोड के रहने वाले माओवादी के प्रमुख नेता चक्रवर्ती (37) को अमित, अरघा, निर्मल और निर्माण के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (माओवादी) के प्रमुख सदस्य सम्राट चक्रवर्ती उर्फ नीलकमल सिकदर को असम में इकाइयां स्थापित करने के मामले में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में सेठ बागान रोड के रहने वाले चक्रवर्ती (37) को अमित, अरघा, निर्मल और निर्माण के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उसे कल्याणी एक्सप्रेसवे पर नारायण स्कूल के निकट माहिसपोटा से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


असम में बना रहा था गिरोह
एनआईए ने बताया कि यह मामला पश्चिम बंगाल में माओवादियों के प्रमुख नेता अरुण कुमार भट्टाचार्जी उर्फ ज्योतिष उर्फ कबीर उर्फ कनक उर्फ कंचन दा की गिरफ्तारी से जुड़ा है। प्रवक्ता ने बताया कि भट्टाचार्जी भाकपा (माओवादी) का एक विचारक एवं रणनीतिकार है और केंद्रीय समिति का सदस्य है। उन्होंने बताया कि भट्टाचार्जी को असम में भाकपा (माओवादी) संगठन की स्थापना करने और राज्य में इसका प्रसार करने का काम सौंपा गया था।

एजेंसी ने दो सितंबर को गुवाहाटी में एनआईए की विशेष अदालत में भट्टाचार्जी सहित छह गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच से पता चला कि आरोपी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में स्थित भाकपा(माओवादी) संगठन का एक सक्रिय सदस्य था। वह भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेताओं और गिरफ्तार आरोपी भट्टाचार्जी के बीच गुप्त संचार का माध्यम था। भट्टाचार्जी असम में अपने ठिकाने से काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें