फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए: गिरफ्त में आया ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड नूरुल इस्लाम, म्यांमार से लाकर कई राज्यों में करता था सप्लाई

Mon, 16 Nov 2026 01:52 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला नई दिल्ली

सार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए ने ड्रग तस्करी के मास्टरमाइंड नुरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। नुरुल इस्लाम पर आरोप है कि उसने म्यांमार से नशीली गोलियां लेकर कई राज्यों में सप्लाई की। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को ड्रग नेटवर्क के मास्टरमाइंड 'नूरुल इस्लाम' को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उसकी गिरफ्तारी असम के सिलचर से हुई है। आरोप है कि नूरुल इस्लाम', म्यांमार से ड्रग्स की सप्लाई कई राज्यों तक पहुंचा रहा था। बॉर्डर पार से ड्रग्स लाने के बाद उसे विभिन्न प्रदेशों में सप्लाई करने के लिए उसने एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। 
विज्ञापन


मेथामफेटामाइन की बरामदगी के मामले में हुई गिरफ्तारी
एनआईए के मुताबिक, यह गिरफ्तारी मई 2025 में मिजोरम के चम्फाई जिले में लगभग 30.72 करोड़ रुपये मूल्य की 236.33 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (नशीली गोलियां) की बरामदगी के मामले में की गई है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

जांच से पता चला है कि नूरुल इस्लाम ही वह मास्टरमाइंड है, जिसने म्यांमार से भारत के मुख्य भू-भाग तक एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के जरिए इन नशीली गोलियों की तस्करी की थी। यह मामला (RC-02/2026/NIA/DLI) मूल रूप से डुंगटलंग पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 17/2025 के रूप में दर्ज किया गया था। इस केस में पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिनमें मिजोरम से दो, त्रिपुरा से दो और असम से एक व्यक्ति शामिल हैं। इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें