फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA W vs BAN W: ट्रियोन-काप के बाद डि र्क्लेक की दमदार पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, तीसरे स्थान पर पहुंचा

Mon, 13 Oct 2025 10:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन गेंदें शेष रहते सात विकेट पर 235 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश महिला विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लोए ट्रियोन और मारिजाने काप की अर्धशतकीय पारी के बाद नादिने डि र्क्लेक की शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन गेंदें शेष रहते सात विकेट पर 235 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि भारतीय टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

काप और ट्रियोन ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला
बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांच विकेट 78 रन पर ही गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी और लग रहा था कि बांग्लादेश इस मैच में उलटफेर कर देगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से इस मैच में जीत दर्ज काफी जरूरी थी। लगातार झटके लगने के बाद काप और ट्रियोन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। काप और ट्रियोन के आउट होने के बाद डि र्क्लेक ने एक बार फिर टीम को आखिरी में संभाला और दमदार पारी खेलते हुए जीत दिलाई। बांग्लादेश की चार मैचों में यह तीसरी हार है। 

दक्षिण अफ्रीका की पारी
दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रियोन ने 69 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए, जबकि काप 71 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में डि र्क्लेक ने 29 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 37 रन बनाए। कप्तान लौरा वोलवार्ट 31, एनेके बोश 28, सिनालो जाफ्ता ने 5 और एनेरी डर्कसेन 2 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मसाबाता क्लास 10 रन बनाकर नाबाद लौटीं। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने दो विकेट झटके, जबकि राबेया खान, फाहिमा खातून और ऋतु मोनी को एक-एक विकेट मिला। 

शोरना अख्तर ने आखिरी ओवर में दिखाया दम
इससे पहले, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश के लिए महिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज बनीं शोरना अख्तर के आखिरी ओवरों में आतिशी प्रदर्शन से उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश टीम 200 रन तक भी नहीं पहुंच सकेगी, लेकिन शोरना ने आखिरी पांच ओवरों में तस्वीर बदल दी। उन्होंने 35 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला। मोनी ने उनका बखूबी साथ देते हुए आठ गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी चुनने वाली बांग्लादेश के बल्लेबाजों का खराब फॉर्म जारी रहा और कोई भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को खुलकर खेल नहीं सकीं। बल्लेबाजों पर दबाव का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश की पारी का पहला चौका छठे ओवर में लगा जब मसाबाता क्लास की गेंद पर फरजाना हक ने गेंद को मिडआफ में खेलकर सीमारेखा पर पहुंचाया । वहीं पारी का पहला छक्का 42वें ओवर में शोरना अख्तर ने स्पिनर क्लो ट्रायोन को जड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें