फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी: गाजीपुर में मुर्गा मंडी को मंजूरी पर पुनर्विचार करें, पर्यावरण मंत्रालय को दिया निर्देश

Fri, 21 May 2021 09:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली के समीप गाजीपुर में मुर्गी व अंडा मंडी को मंजूरी की समीक्षा करे।
 
विज्ञापन
NGT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली व नोएडा के बीच पड़ने वाले गाजीपुर में आधुनिक कुक्कुट एवं अंडा बाजार के विकास को दी गई मंजूरी पर एनजीटी ने पुनर्विचार का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह इसकी समीक्षा करे।

विज्ञापन


एनजीटी का यह निर्देश उस याचिका पर आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मंजूरी देते समय पशु वध की गतिविधियों के संदर्भ में पर्यावरण प्रभाव आकलन नहीं किया गया और स्वीकृति देते समय केवल निर्माण गतिविधि का ध्यान रखा गया।

हरित इकई के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने मामले में नोटिस जारी नहीं किया, लेकिन कहा कि मामले पर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति को समीक्षा करने की आवश्यकता है, जिसने संबंधित मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन


गौरी मौलेखी ने दायर की है याचिका
एनजीटी एनएच-24 गाजीपुर के पास बी-1 पॉकेट में दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) द्वारा बनाए जाने वाले आधुनिक कुक्कुट एवं अंडा बाजार को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा दी गई स्वीकृति के खिलाफ पशु अधिकार कार्यकर्ता गौरी मौलेखी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें