फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीएफ की प्रधानमंत्री मोदी से अपील इस साल सुलझा दें नागा विद्रोह मामला

Wed, 02 Sep 2020 09:26 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के संगठन नागालैंड गांवबुरा फेडरेशन (एनजीएफ) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दशकों पुरानी नागा विद्रोह समस्या का समाधान खोजने और सालभर के भीतर एक समझौते को अंतिम रूप देने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने नागा शांतिवार्ता के वार्ताकार आरएन रवि को न बदलने का भी आग्रह किया है। मालूम हो कि रवि राज्य के राज्यपाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह इस मामले को आगे बढ़ाएंगे और नागालैंड  के लिए राजनीतिक समाधान के लिए इस पर इस साल सितंबर तक हस्ताक्षर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नागालैंड को सशस्त्र संघर्ष और बंदूक संस्कृति से आजादी दिलाने के लिए व लोकतांत्रिक देश में सीखने, कमाने और फलने-फूलने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण प्रदान करने पर नागालैंड की आने वाली पीढ़ी सदा प्रधानमंत्री की आभारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें