वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने नौसेना के मटीरियल प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह, वाइस एडमिरल जीएस पब्बी का स्थान लेंगे। आईआईएससी बंगलूरू से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट एडमिरल सरमा नेवल हायर कमांड के छात्र रहे हैं। उन्होंने साढ़े तीन दशक के करिअर में आईएनएस विंध्यगिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर में विभिन्न क्षमताओं में सेवा की।