फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFH सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, तेलंगाना-आंध्र की 80% से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज

Sat, 27 Nov 2021 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्वेक्षण के अनुसार, घरेलू हिंसा को सही बताने वाले सबसे आम कारणों का हवाला भी दिया गया। सबसे आम कारण जो सामने आए, वे थे ससुराल वालों का अपमान करना और घर और बच्चों की उपेक्षा करना। 
 
विज्ञापन
domestic violence
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक तरफ उनके अधिकारों की बात हो रही है। घरेलू हिंसा पर कानूनों को और कठोर किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे के तहत तेलंगाना जैसे राज्य में 83.8 प्रतिशत महिलाओं ने खुद माना है कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है। इसके अलावा कर्नाटक के 81.9 प्रतिशत पुरुषों की भी यही राय है। 

विज्ञापन

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत 18 राज्यों के महिलाओं व पुरुषों की घरेलू हिंसा पर राय ली गई। इन राज्यों में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल था। 
 
राज्य महिला पुरुष
तेलंगाना   83.8    70.4
आंध्र प्रदेश     83.6    66.5
कर्नाटक       76.9      81.9
हिमाचल     14.8    14.2
त्रिपुरा     29.5    21.3
नागालैंड   23.9    34.4

क्या था सर्वे का सवाल 
सर्वे में महिलाओं व पुरुषों को शामिल किया गया था। सभी से एक सामान्य प्रश्न किया गया कि- 'आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?' इस सर्वे में कई तरह की परिस्थितियों को भी शामिल किया गया था। जिसमें लिखा था कि आपकी राय में पति द्वारा पत्नी को पीटना कब जायज है- 
  • यदि वह बिना बताए घर से बाहर जाती है?
  • अगर वह घर या बच्चों की उपेक्षा करती है?
  • अगर वह उससे बहस करती है?
  • अगर वह उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करती है?
  • अगर वह ठीक से खाना नहीं बनाती है? 
  • अगर वह किसी और के साथ संबंध में है? 
  • अगर वह ससुराल वालों के प्रति अनादर का भाव रखती है?

नतीजे तो चौंका देंगे आपको 
यह सर्वेक्षण 2019 से 2021 के बीच हुआ, जिसके नतीजे बीते बुधवार को जारी किए गए। इसमें सबसे ज्यादा तेलंगाना की (83.8 प्रतिशत) महिलाओं ने माना कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस सवाल पर महिलाओं की सहमति सबसे कम थे। यहां पर सिर्फ 14.8 प्रतिशत महिलाओं ने घरेलू हिंसा को जायज बताया। इसके अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक के पुरुषों (81.9 प्रतिशत) ने इसे जायज ठहराया, तो हिमाचल के सिर्फ 14.2 प्रतिशत पुरुषों ने घरेलू हिंसा को सही बताया। 
विज्ञापन

2018 में 52 प्रतिशत महिलाओं ने माना था घरेलू हिंसा को सही 
2018 में भी इसी तरह का सर्वे के नतीजे जारी किए गए थे। यह सर्वे 2015 से 2016 के बीच पूरा हुआ था। इसके अनुसार तब 52 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि पति के लिए अपनी पत्नी को पीटना उचित है। जबकि, केवल 42 प्रतिशत पुरुष इससे सहमत थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें