फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते उत्तर भारत में आएगी आंधी-बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Sun, 08 Apr 2018 12:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
आंधी और बारिश - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले हफ्ते आंधी-बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी। मौसम एजेंसी एक्युवेदर ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में एनसीआर में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। वहीं हफ्ते के अंत में तापमान 35-37 के बीच रहने की संभावना है। थोड़ी गिरावट के बावजूद तापमान सामान्य 33 डिग्री सेल्सियस से काफी ज्यादा है, लेकिन अगले हफ्ते बारिश और आंधी कुछ समय के लिए तापमान ठंडा कर देगी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डेव हुके के मुताबिक एनसीआर समेत उत्तर भारत में अप्रैल का महीना सूखा ही गुजरता है। मुश्किल से 6 से 7 मिमी तक बारिश होती है। हालांकि इस बार आंधी का एक सिस्टम बन रहा है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी और आंधी भी आएगी। सिर्फ उत्तर भारत नहीं बल्कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते पूर्वी और दक्षिण भारत में भी आंधी के साथ बारिश होगी। 

प्राकृतिक एसी है आंधी
आंधी को प्राकृतिक एयरकंडीशन कहा जाता है क्योंकि यह ठंडी हवा को जमीन की सतह पर खींच लाती है। इससे तापमान नाटकीय रूप से गिर जाता है। हालांकि यह ठंडक तात्कालिक होती है। वहीं आधी के विविध स्वभाव के कारण यह दावे से नहीं कहा जा सकता है कि पूरे उत्तर भारत में तापमान गिरेगा। हो सकता है कि एनसीआर का एक हिस्सा ठंडा हो जाए और दूसरे हिस्सों में खास फर्क न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें