फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई निदेशक के लिए कल होगी समिति की अगली बैठक: खड़गे

Thu, 31 Jan 2019 01:59 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक शुक्रवार को होगी। समिति की पिछली बैठक गत 24 जनवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी। समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधान न्यायाधीश न्यामूर्ति रंजन गोगोई के साथ ही खड़गे भी सदस्य हैं।

विज्ञापन


खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए अगली बैठक एक फरवरी को शाम करीब छह बजे होगी।’ गौरतलब है कि अगले सीबीआई प्रमुख के नाम पर फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की 24 जनवरी को बैठक हुई जो बेनतीजा रही। 
विज्ञापन


आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद से यह पद खाली है। आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें