फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Update: वरिष्ठ पत्रकार NC गुंडू राव का निधन, सिद्धारमैया ने जताया शोक; ऑपरेशन सिंधु से 4415 भारतीयों की वापसी

Fri, 27 Jun 2025 09:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक महिला समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कार्यकर्ता को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थी और उसने इंफाल क्षेत्र में अधिकारियों और कूरियर सेवा संचालकों को धमकी दी थी।

विज्ञापन


वहीं इंफाल पश्चिम जिले के समूरू से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को घाटी के इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

प्रतिबंधित संगठन प्रीपक (प्रो) के एक कार्यकर्ता को भी बुधवार को इंफाल पूर्वी जिले के खुरई थांगजाम लेइकाई इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इंफाल पश्चिम जिले के मायांग इंफाल बेंगून मानिंग इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हथियारों का इस्तेमाल करके लोगों को धमकाया था। 
विज्ञापन


केरल में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत
मध्य केरल के कोडकारा में शुक्रवार सुबह करीब 40 साल पुरानी एक इमारत ढह गई। इसमें तीन प्रवासी मजदूर काम के लिए तैयार हो रहे थे। पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के अधिकारियों के अनुसार कि इमारत में 17 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे, जिनमें से 14 बिना किसी चोट के भागने में सफल रहे। मलबे में फंसे दो लोगों को जल्दी से बचाया जा सका क्योंकि वे सतह के करीब थे। तीसरे व्यक्ति को बाहर निकालने में अधिक समय लगा, क्योंकि वह बड़े-बड़े कंक्रीट स्लैबों सहित मलबे के नीचे फंसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पहले दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

राष्ट्रपति ने दीं जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं। इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!

ICG में शामिल हुआ पहला तेज रफ्तार गश्ती पोत अदम्य
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में बृहस्पतिवार को पहला तेज रफ्तार गश्ती पोत (एफपीवी) यार्ड 1271 अदम्य शामिल किया गया। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) का बनाया यह पोत 60 फीसदी स्वदेशी सामग्री से बना है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने वाला यह पोत तटीय सुरक्षा, विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) गश्त गश्त, स्वदेशी जहाज निर्माण, खोज और बचाव के कामों में अहम योगदान देगा। पूरी तरह से जीएसएल की प्रतिष्ठित 08 एफपीवी परियोजना के तहत डिजाइन और निर्मित किया गया अदम्य भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है और यह राष्ट्र के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ा कदम है। अदम्य आईसीजी बेड़े में अपनी तरह का पहला जहाज है।

अमिताभ बच्चन की आवाज में अब कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी
अब आपको किसी को कॉल करने पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में  कॉलर ट्यून सुनाई नहीं देगी।

भारत सरकार ने साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करने वाली इस ट्यून को हटा दिया है। कई दिनों से टेलीकॉम यूजर लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल किया था, जिसके जवाब में अभिनेता ने कहा था, सरकार को बोलो भाई। उन्होंने हमसे कहा, सो किया।  

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उनके हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कैडर को मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के लोकतक झील के पास से दबोचा गया। उसके पास से नौ एमएम की पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि झील पर तैरतीं झोपड़ियां भूमिगत उग्रवादियों के लिए अस्थायी शरणस्थल और ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे।  

 

बंगाल में बांग्लादेश सीमा के पास 2.31 करोड़ रुपये का सोना जब्त
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ ने 2.31 करोड़ रुपये के 20 सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। एक बयान में कहा गया कि बुधवार को जीतपुर सीमा चौकी पार करते समय बल की 59वीं बटालियन के जवानों ने एक साइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान में साइकिल के पिछले टायर में 2.367 किलो सोना मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इस दौरान मौका देख आरोपी तस्कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

केरल हाईकोर्ट के जज के घर चोरी, निजी सचिव का छह ग्राम सोना गायब
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए बदरुद्दीन के कलमस्सेरी स्थित आवास पर चोरी हो गई। उनके निजी सचिव का करीब छह ग्राम सोना गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि चोरी 23 जून को हुई थी और इस संबंध में शिकायत 26 जून को प्राप्त हुई थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 (आवासीय घर में चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। 

‘भारत-बांग्लादेश संबंधों का भविष्य’ विषय पर बैठक
विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक संसद भवन एनेक्सी में शुरू हो रही है। आज की बैठक में समिति ‘भारत-बांग्लादेश संबंधों का भविष्य’ विषय पर विचार-विमर्श के संबंध में विशेषज्ञों/गैर-सरकारी गवाहों के साक्ष्य दर्ज कर रही है।

वरिष्ठ पत्रकार एनसी गुंडू राव का निधन, सीएम सिद्धारमैया ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार और डेक्कन हेराल्ड के पूर्व एसोसिएट एडिटर एनसी गुंडू राव का गुरुवार शाम को बंगलूरू में निधन हो गया। 78 वर्षीय पत्रकार कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी बेटी सह्याद्री ने बताया कि उन्हें मधुमेह था, लेकिन सब कुछ नियंत्रण में था। कल उनका अचानक निधन हो गया। उनके पूर्व सहयोगियों के अनुसार वे 35 वर्षों तक डीएच से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, चार दशकों तक इस अखबार से पेशेवर रूप से जुड़े रहने के कारण उस दौरान गुंडू राव की राजनीतिक रिपोर्टिंग और स्तंभ लेखन ने मेरे जैसे लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम किया।

आईएनएस सुमित्रा सेवा के लिए नौसैनिक को मिला वीरता पुरस्कार
भारतीय नौसेना के कैप्टन राजाबाबू शर्मा ने बताया कि, 'मुझे आईएनएस सुमित्रा पर अपनी सेवा के लिए नौसेना वीरता पुरस्कार मिला, जब हम ऑपरेशन संकल्प और एंटी-पायरेसी ऑपरेशन के तहत अदन की खाड़ी में तैनात थे। यह एक यादगार और नर्वस-व्रेकिंग अनुभव था... 11 सोमाली समुद्री डाकुओं ने 22 दिनों तक 36 लोगों को बंधक बनाए रखा... हमने अपने ऑपरेशनल युद्धाभ्यास के माध्यम से उन्हें बचाया... उन्हें किसी भी बंधक को नुकसान पहुंचाए बिना आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया गया'।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंधु से 4415 भारतीय नागरिक बचाए गए
भारत के ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 4415 भारतीय नागरिकों (3597 ईरान से और 818 इस्राइल से) को तीन IAF C-17 विमानों समेत 19 विशेष निकासी उड़ानों का उपयोग करके निकाला गया है। इसमें 14 OCI कार्ड धारक, नौ नेपाली नागरिक, चार श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक के एक ईरानी जीवनसाथी को भी ईरान से निकाला गया। निकाले गए भारतीय नागरिकों में 1500 से अधिक महिलाएं और 500 बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें