फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: विरुधुनगर की माचिस निर्माण इकाई में विस्फोट; मनसे कार्यकर्ताओं ने नासिक टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़

Mon, 24 Jul 2023 05:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेन्नई
विज्ञापन
Tamil Nadu - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक माचिस निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

 

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे। - फोटो : ANI
नासिक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ के मामले में आठ मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आठ कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के वाहन को रोके जाने के बाद नासिक में एक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वावी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ के मामले में रविवार देर रात आठ मनसे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, अमित ठाकरे को शनिवार रात 9:15 बजे मुंबई जाते समय उनके वाहन के फास्टैग विवरण में कुछ गड़बड़ी के कारण सिन्नर के गोंडे टोल प्लाजा पर रोक दिया गया था। हालांकि, रविवार तड़के करीब ढाई बजे भीड़ ने प्लाजा में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद एक पदाधिकारी से माफी मंगवाई। इस बीच, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
भारत-ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर 11वें दौर की बातचीत पूरी की
वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 11वें दौर की बातचीत पूरी कर ली है। अगले दौर की वार्ता आने वाले महीनों में होगी। भारत और ब्रिटेन समझौते के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पत्ति के नियमों जैसे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए बातचीत जनवरी, 2021 में शुरू हुई थी।

dj
शादी-विवाह में गाना बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं: सरकार
शादियों में गाने बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं है और कोई भी ऐसी गतिविधियों के लिए रॉयल्टी नहीं ले सकता है। सरकार ने सोमवार को इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि उसे कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 52 (1) (जेडए) की भावना के उलट शादी-विवाह में गाना बजाने को लेकर कॉपीराइट सोसायटी से रॉयल्टी लिये जाने के बारे में आम लोगों और अन्य पक्षों से कई शिकायतें मिली हैं। अधिनियम की धारा 52 कुछ ऐसे कार्यों से संबंधित है, जिसमें कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं होता है।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उड़ीसा हाईकोर्ट की पीठ ने एक ही दिन में 75 फैसले सुनाए
उड़ीसा उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सोमवार को आपराधिक अपील मामलों में 75 फैसले सुनाए। इसमें ज्यादातर हत्या के मामले थे। यह एक तरह का रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि अदालत की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने से दो दिन पहले हासिल की गई। न्यायमूर्ति देबब्रत दाश और न्यायमूर्ति संजीव कुमार पाणिग्रही की पीठ ने सुबह 10.30 बजे से काम शुरू किया। शाम तक सभी सूचीबद्ध 75 मामलों के फैसले सुना दिए गए। अपीलें राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दायर की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें