फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बंगाल में मदरसा समिति नामांकन के दौरान हिंसक झड़प; '2040 में चांद पर कदम रखेगा भारत'- जितेंद्र सिंह

Mon, 18 Aug 2025 10:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में सोमवार को मदरसा स्कूल समितियों के नामांकन के दौरान दो बड़े राजनीतिक टकराव सामने आए। नंदीग्राम में सीपीआई(M) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों में भिड़ंत हो गई। सीपीआई(M) ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को नामांकन करने से रोका गया और उन पर हमला हुआ, जबकि टीएमसी ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि उन्होंने केवल “बाहरी लोगों” को प्रक्रिया बिगाड़ने से रोका। दूसरी ओर, दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प उस वक्त हुई जब आईएसएफ समर्थक भांगड़ हाई मदरसा स्कूल के लिए नामांकन पत्र लेने पहुंचे। यहां हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


 2040 में चांद पर कदम रखेगा भारतीय, ‘विकसित भारत’ का नया युग होगा शुरू: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में सोमवार को कहा कि वर्ष 2040 में जब एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर कदम रखेगा तो यह ‘विकसित भारत’ के नए युग का आगाज़ होगा। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यापक सुधार किए और 2020 में निजी क्षेत्र को खोलने के बाद भारत की स्पेस इकोनॉमी आठ अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जो अगले दशक में 45 अरब डॉलर तक जाएगी। मंत्री ने कहा कि 2026 में मानवाकृति रोबोट ‘व्योममित्रा’ के साथ बिना मानव वाला मिशन और 2027 में गगनयान मानव मिशन लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 2035 में ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ की स्थापना होगी और अंततः 2040 में चांद पर भारतीय की लैंडिंग होगी, जो मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को कुछ साल पहले ही हकीकत बना देगी। हालांकि, इस ऐतिहासिक चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के जोरदार विरोध के चलते सदन की कार्यवाही अधूरी रह गई।

अहमदाबाद में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे आसाराम, हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
दुष्कर्म के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। कोर्ट ने 11 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाते हुए मेडिकल बोर्ड से 27 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा था। 86 वर्षीय आसाराम को हृदय संबंधी समस्या है और उनके वकील ने दावा किया कि इंदौर के डॉक्टर बाईपास सर्जरी की सलाह दे रहे हैं। राजस्थान हाईकोर्ट का यह फैसला गुजरात हाईकोर्ट की ओर से स्वास्थ्य आधार पर दी गई अस्थायी जमानत के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी 30 जुलाई को उन्हें जमानत विस्तार के लिए हाईकोर्ट जाने की छूट दी थी। 
विज्ञापन


सूरत की हीरा कंपनी से 25 करोड़ के हीरे चोरी
गुजरात के सूरत में कपोदरा स्थित डीके एंड संस डायमंड कंपनी के पॉलिशिंग यूनिट से 25 करोड़ रुपये के हीरे चोरी हो गए। पुलिस के मुताबिक, 15 से 17 अगस्त के बीच छुट्टी के दौरान चोरों ने ग्राउंड फ्लोर का दरवाजा तोड़कर तीसरी मंजिल पर रखी धातु की तिजोरी को गैस कटर से काटा और सीसीटीवी व रिकॉर्डर भी तोड़ दिए। सोमवार सुबह मालिक को घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में चार दिन के शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के एनआईसीयू में सोमवार सुबह चार दिन के शिशु की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. अच्युत बैश्य ने बताया कि बच्ची का जन्म शुक्रवार को हुआ था और उसे संक्रमण और पीलिया की वजह से फोटोथेरपी दी जा रही थी। इसी दौरान एक मां ने देखा कि एक बच्चा फर्श पर था और दूसरी बच्ची फोटोथेरपी मशीन की तारों से लटकी हुई थी। डॉक्टरों और नर्सों ने तुरंत प्रयास किया लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। प्रशासन ने कहा कि यह पहली बार हुआ है और विभागाध्यक्ष की अगुवाई में पैनल जांच करेगा, जिसमें सभी ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों की भूमिका और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। परिजनों का कहना है कि यह महज संक्रमण से हुई मौत नहीं बल्कि अस्पताल की लापरवाही का नतीजा है और वे न्याय मिलने तक शांत नहीं बैठेंगे।

केरल: युवती की आत्महत्या मामले में तीन और हिरासत में
केरल पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या मामले में सोमवार को तीन और लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें मुख्य आरोपी रमीज के माता-पिता और उसका सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने सुसाइड नोट में धार्मिक परिवर्तन के दबाव और लगातार उत्पीड़न का जिक्र किया था। रमीज के माता-पिता को तमिलनाडु के सलेम से पकड़ा गया, जबकि सह-आरोपी सहद को एर्नाकुलम से हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि रमीज और उसके परिवार ने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। युवती ने कथित तौर पर शादी के बहाने रमीज के घर ले जाए जाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास से बचकर निकलने में कामयाबी पाई थी, लेकिन 9 अगस्त को उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही आरोपी परिवार फरार था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को एर्नाकुलम लाया जाएगा और गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज की जाएगी। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। घटना के बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में भी बदल गया, जहां बीजेपी ने इसे "लव जिहाद" से जोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

केरल: नेताजी पर गलत तथ्य देने वाले पैनल सदस्य भविष्य में बैन
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने सोमवार को घोषणा की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में शिक्षकों की हैंडबुक ड्राफ्ट में गलत जानकारी देने वाले शैक्षणिक पैनल के सदस्यों को भविष्य में किसी भी शैक्षणिक कार्य से प्रतिबंधित किया जाएगा। मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में माना कि कक्षा 4 की पर्यावरण अध्ययन की किताब में ऐतिहासिक गलती हुई थी, जिसमें गलत तरीके से लिखा गया था कि नेताजी ब्रिटिशों से डरकर जर्मनी भाग गए थे। जैसे ही मामला सामने आया, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को त्रुटि सुधारने और सही जानकारी के साथ किताब को फिर से छापने का निर्देश दिया गया। सुधारित संस्करण आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। मंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं करती, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सच्चाई बच्चों तक पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। शिवनकुट्टी ने यह भी कहा कि ऐसी गलती करने वाले पैनल सदस्यों को भविष्य में किसी भी शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनने दिया जाएगा।

एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली की उड़ान की रद्द
टाटा समूह के स्वामित्व वाली निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने 16 अगस्त की अपनी मिलान-दिल्ली उड़ान रद्द कर दी। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में रखरखाव संबंधी समस्या का पता चलने के बाद यह फैसला लिया गया। बयान में यह भी कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या एआई138 को पुशबैक के दौरान पता चली समस्या के बाद रद्द कर दिया गया। साथ ही मिलान में एयर इडिया ग्राउंड टीम ने सभी प्रभावित यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की। यात्रियों को होटल में रुकवाया गया। इसके साथ ही उनहें उनके द्वारा चुने गए रद्दीकरण या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धन वापसी की पेशकश की।

1 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
 गोवा साइबर क्राइम पुलिस ने एक करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मास्टरमाइंड अनिल त्रिपाठी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। वह सिंगापुर के मरीना बे फाइनेंशियल सेंटर का निवासी है। त्रिपाठी को 15 अगस्त को हिरासत में लिया गया और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। यह मामला दिसंबर 2024 में गोवा के मारना, सिओलिम में दर्ज हुआ था। इस मामले में त्रिपाठी सातवां आरोपी है। ठगी में आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक महिला को व्हाट्सएप पर डराया और फर्जी सुप्रीम कोर्ट दस्तावेज भेजकर तीन अलग-अलग खातों में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। त्रिपाठी को तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण तथा पहले से गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी सिंगापुर में 64,000 अमेरिकी डॉलर की फर्जी तकनीकी सहायता ठगी में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318, 319(2), 336(3) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज है।

नी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को होने वाली यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी की चीन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है।

 पुनर्निर्माण के लिए चल रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जो 2020 में हुए गलवां घाटी संघर्ष के बाद से तनावपूर्ण थे।

बिजली के तारों की चपेट में आया रथ, पांच की मौत; पूर्व सीएम को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

तेलंगाना के हैदराबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाले जा रहे जुलूस में शामिल रथ बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इससे रथ में करंट आ गया और रथ के संपर्क में आए पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। घटना हैदराबाद के उप्पल पुलिस स्टेशन रामनाथपुर इलाके की है। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

 

पूर्व सीएम को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

बीजद प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डी-हाइड्रेशन की समस्या के चलते नवीन पटनायक को रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स का कहना है कि अब पूर्व सीएम की हालत स्थिर है और सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।  जिनका निर्जलीकरण के कारण यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, अब "स्थिर" हैं और सोमवार को उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है, स्वास्थ्य केंद्र के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
 

असम में लगे भूकंप के झटके

असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस महीने में राज्य में सातवीं बार और जिले में तीसरा भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दोपहर 12.09 बजे नागांव में 35 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने राज्य में कुल सात भूकंप दर्ज किए गए हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 से 4.3 के बीच थी।

गुजरात में मंदिर मेले में झूला टूटने से पांच घायल

गुजरात के नवसारी जिले में एक मंदिर मेले में झूले के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक बी. वी. गोहिल ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे बिलिमोरा कस्बे के एक मंदिर परिसर में आयोजित मेले में हुई। उन्होंने बताया कि 32 सीटों वाली एक झूला सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो बच्चे, दो महिलाएं और झूले का संचालक घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वोटर पहचान में आधार क्यों नहीं स्वीकार करता चुनाव आयोग? 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब आधार कार्ड पहचान का मजबूत दस्तावेज है तो उसे वोटर के दावे के प्रमाण के रूप में क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा। स्टालिन ने कहा कि अगर आयोग का उद्देश्य वास्तव में “निष्पक्ष चुनाव” कराना है तो उसे और अधिक पारदर्शी और मतदाता-हितैषी होना चाहिए। इसके साथ ही स्टालिन ने चेताया कि मतदाता सूची से नाम हटाने और नए नाम जुड़ने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग चुनाव से वंचित हो सकते हैं, खासकर बिहार में। उन्होंने सवाल उठाया कि घर-घर जाकर किए गए सर्वे के बावजूद इतने अधिक नाम कैसे हटाए गए और नए मतदाताओं का पंजीकरण इतना कम क्यों है। 

उन्होंने आयोग से पूछा कि क्या ऐसे युवाओं का डेटाबेस तैयार किया गया है जो 18 वर्ष के हुए हैं और उन्हें सूची में शामिल किया गया है या नहीं। द्रमुक प्रमुख ने मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम हटाने में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने जुलाई में आयोग से इसे तुरंत करने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने कहा कि पंजीकरण नियमों के तहत जांच और अपील की लंबी प्रक्रिया कई मतदाताओं को आगामी चुनावों से बाहर कर सकती है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से चल रही है और कुछ राजनीतिक दल इस पर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने डबल वोटिंग और वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पक्षों के सहयोग से मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने का काम किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

त्रिपुरा कांग्रेस 22 अगस्त से वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन शुरू करेगी
त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 22 अगस्त से वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान कई शहरों में नौ रैलियां आयोजित की जाएंगी। यह अभियान सात सितंबर तक जारी रहेगा। अगरतला, तेलियामुरा, बिशालगढ़, धर्मनगर, अंबासा, कैलाशहर, बेलोनिया, खोवाई और सोनामुरा में रैलियां आयोजित की जाएंगी और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। टीपीसीसी अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी रखने वाले चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के जरिए बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की चुनाव आयोग की चाल का पर्दाफाश किया है। वोट चोरी के गांधी के आरोप का जवाब देने के बजाय मुख्य चुनाव आयुक्त (ज्ञानेश कुमार) ने उनसे एक सप्ताह के भीतर अपने दावे के बारे में हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें