फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: नूपुर शर्मा धमकी मामले में गुजरात पुलिस बोली- 42 ई-मेल का इस्तेमाल; तमिलनाडु में रैगिंग, दो निलंबित

Fri, 17 May 2024 07:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

हिंदू नेताओं को धमकी देने के आरोप में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने आका के संपर्क में थे। तीनों हवाला के जरिये पैसा ले रहे थे। गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते की गिरफ्त में आया जिया उल हक नाम का एक संदिग्ध आतंकी उसी मॉड्यूल का हिस्सा था। वह भी पाकिस्तान के अपने उसी आका से निर्देश ले रहा था। 4 मई को, सूरत पुलिस ने हिंदू सनातन संघ के अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश रचने, भाजपा के तेलंगाना विधायक राजा सिंह और पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा सहित कुछ अन्य हिंदू नेताओं को धमकी देने के आरोप में जिले के कठोर गांव के एक मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल को गिरफ्तार किया था।

उससे पूछताछ के बाद बिहार से मोहम्मद अली और महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शकील रजा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के खुलासे के मुताबिक, अली भी अपने पाकिस्तानी आका डोगर के संपर्क में था और 17 वर्चुअल नंबरों व 42 ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर हिंदू नेताओं को धमकियां देता था। रजा ने भी डोगर के दिए एक पाकिस्तानी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया। कुछ अन्य पाकिस्तानी हैंडलर भी इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे हैं। 

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपी दो छात्र निलंबित

विज्ञापन

तमिलनाडु के एक मेडिकल कॉलेज में दो छात्रों को कथित तौर पर कॉलेज परिसर में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया। कॉलेज के अधिकारी ने बताया कि दोनों एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र थे। दोनों पर फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ रैगिंग करने का आरोप है। रैगिंग के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई और हॉस्टल के सामने खड़ी वॉर्डन की कार पर पथराव भी किया गया। प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को निलंबित कर दिया।

सुअर पालन में बदलावों से फैला जानलेवा साल्मोनेला बैक्टीरिया
सूअर पालन के तरीकों में बदलावों से दुनिया भर में जानलेवा साल्मोनेला बैक्टीरिया फैला है। इसके लिए मुख्य रूप से अमेरिका और यूरोप जिम्मेदार थे। यह खुलासा वारविक विश्वविद्यालय के नेतृत्व में चीन, अमेरिका, जर्मनी और यूके के शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन में किया है। यह अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर फूड में प्रकाशित हुआ है। साल्मोनेला ऐसा बैक्टीरिया है जो भोजन, पानी और प्रसंस्करण सुविधाओं को दूषित करके सालाना 10.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। 
विज्ञापन

मेजर ने संदिग्ध हालात में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
सेना की 28वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड में तैनात मेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बंद कर खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। साथ ही एफएसएल टीम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मेजर मुबारक सिंह पादा लुधियाना के लाडोवाल के रहने वाले थे और अखनूर में तैनात थे। इन दिनों सप्लाई इंचार्ज अधिकारी के रूप में 28वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड सुंदरबनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सेना के मुताबिक कुछ ही समय पहले उनकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें