फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बंगाल में BJP प्रत्याशी जस्टिस अभिजीत के वीडियो पर बवाल; TMC बोली- महिलाओं का अपमान, भाजपा का खंडन

Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

'लोकतंत्र के लिए अपनी लड़ाई लड़ते रहें': ममता ने सिब्बल को बधाई दी

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सीएम ने सिब्बल से लोकतंत्र के लिए लड़ते रहने का आग्रह किया। सिब्बल ने एक हजार से अधिक वोट हासिल करके जीत हासिल की।

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की ममता बनर्जी पर कथित अभद्र टिप्पणी; भाजपा का पलटवार
पश्चिम बंगाल के तमलुक से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की एक वीडियो सामने आने से हंगाम मच गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे महिलाओं के अपमान की भाजपा की गारंटी बताकर निंदा की है तो वहीं भाजपा ने इसकी सत्यता पर सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो (अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता) में भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी करते सुना जा सकता है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोल दिया। टीएमसी नेता और वर्धमान-दुर्गापुर से प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कहा, मोदी और भाजपा प्रत्याशी गांगुली ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग दीदी के लिए किया है, वह मैं बोल भी नहीं सकता। इस प्रकार की गारंटी, नारी का अपमान, केवल मोदी और उसकी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इन लोगों ने उन्नाव में, हाथरस में और बिलकिस बानो केस सभी के सामने है। किस प्रसार से कभी कहा था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। आज उसी बेटी का अपमान हो रहा है। टीएमसी नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देने की मांग की है। टीएमसी नेता शांतनु ने भी कहा, यह शर्मनाक है। भाजपा उम्मीदवार महिला मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन

भाई-बहन लापता, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप
ठाणे में 14 और 11 साल के दो भाई-बहन, कलवा इलाके से लापता हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। शीतला माता मंदिर क्षेत्र से बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका अपहरण किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत एफआईआर दर्ज की है। 
 
विज्ञापन

केसोराम की चेयरपर्सन मंजूश्री खेतान का निधन
केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अध्यक्ष मंजूश्री खेतान का निधन हो गया। बी के बिड़ला समूह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। खेतान 68 साल की थीं। खेतान बीमारी से जूझ रहीं थीं। हालांकि अब तक उनकी संपत्ति की विरासत के बारे में पता नहीं सका है क्योंकि खेतान का कोई प्रत्यक्ष वंशज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें