फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार अपडेट: हैदराबाद में रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार; कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 07:09 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हैदराबाद के टॉलीचौकी पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर रमेश नायक को एसीबी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। डीएसपी मजीद अली खान के मुताबिक, होटल चलाने की अनुमति देने के बदले हर महीने 50 हजार रुपये देने का समझौता हुआ था। पहले महीने 40 हजार रुपये तय किए गए थे। 31 अक्टूबर को 20 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे। 18 नवंबर को बाकी 20 हजार लेते समय गिरफ्तारी हुई। तलाशी में चार लिफाफों से कुल 1.85 लाख रुपये भी मिले। इनके बारे में जांच जारी है।
विज्ञापन


कोलकाता मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन
कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को आठ इंटर्न को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कई घंटों तक प्रिंसिपल का घेराव किया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की एबीवीपी के कथित समर्थकों से झड़प भी हुई। डॉक्टरों को चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के घायलों को निजी अस्पताल भेजने के सरकारी फैसले की आलोचना करने पर नोटिस दिया गया था। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी और 25 घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें