पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महिला सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया। महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा की महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी है जिसकी वजह से वह हर कामों को आसानी से करने में सक्षम है।
इसलिए उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही सशक्त होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मौका दिया जाए तो वह अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं। राष्ट्र को सशक्त बनाने में राष्ट्र के नागरिकों का अहम योगदान होता है और उन नागरिकों को बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है।