फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग से जुड़ी खबर बकवास और अपमानजनक: प्रवीण चक्रवर्ती

Mon, 17 Jun 2019 09:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने मीडिया में आयी उस खबर को बकवास एवं अपमानजनक करार दिया जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने चुनाव नतीजे के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को 'गुमराह' किया।
विज्ञापन


चक्रवर्ती ने सोमवार को एक बयान में कहा, "हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के डाटा विश्लेषण विभाग की गतिविधियों के बारे में गपशप से जुड़े एक स्तंभ की मुझे जानकारी मिली है। इस स्तंभ की हर पंक्ति में कोई तथ्य नहीं है और पूरी तरह बकवास है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि यह 'अपमानजनक' स्तंभ भारतीय पत्रकारिता का अपमान करने वाला है।

चक्रवर्ती ने कहा, "मेरा विभाग और मैं पहले की तरह कामकाज जारी रखे हुए हैं।" गौरतलब है कि एक अखबार की खबर में दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले चक्रवर्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वस्त किया था कि पार्टी बुरी से बुरी स्थिति में भी कम से कम 164 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें