फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: 234 महिलाओं समेत 1,983 प्रशिक्षु बने अग्निवीर वायु; ममता को घोटालों पर व्यापक रिपोर्ट देने के निर्देश

Sun, 02 Jun 2024 04:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चेन्नई के मैकेनिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई) और वर्कशॉप ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूटीआई) से शनिवार को 234 महिलाओं समेत 1,983 अग्निवीर वायु प्रशिक्षु सफलतापूर्वक पास आउट हो गए। वायुसेना स्टेशन, तांबरम में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों प्रशिक्षण संस्थानों में 22 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान, एयर वाइस मार्शल अमन कपूर, वरिष्ठ अधिकारी-प्रभारी प्रशासन, मध्य वायु कमान, संयुक्त पासिंग आउट परेड के समीक्षा अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने ममता को घोटालों पर व्यापक रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्देश
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विभिन्न घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों पर तत्काल प्रभाव से एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जो जांच के विभिन्न चरणों में हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संविधान के एक प्रावधान का उल्लेख करते हुए, बोस ने कहा कि प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य के मामलों के प्रशासन और कानून के प्रस्तावों से संबंधित मंत्रिपरिषद के सभी निर्णयों के बारे में अपने संबंधित राज्यपालों को बताना होता है। राजभवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जांच के विभिन्न चरणों में चल रहे विभिन्न घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों पर तत्काल प्रभाव से एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि इन मामलों में स्कूल सेवा भर्ती, राशन वितरण घोटाले, मवेशी तस्करी और कोयला चोरी के मामले शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी माफिया का सरगना हैदराबाद से गिरफ्तार
केरल पुलिस की एसआईटी ने अंग निकालने में शामिल अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड बल्लमकोंडा राम प्रसाद उर्फ प्रतापन (41) हैदराबाद के एक होटल में छिपा हुआ था। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का मूल निवासी है। एसआईटी गिरोह के दो सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी वैभव सक्सेना ने बताया कि प्रतापन के जरिए कई लोगों ने किडनी प्रत्यारोपण से संबंधित लेन-देन किए हैं। प्रतापन ने पहले खुद की किडनी दान करने के लिए अंग तस्करी माफिया से संपर्क किया, लेकिन कुछ बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उसका अंग नहीं लिया जा सका। बाद में वह उस गिरोह में ही शामिल हो गया। धीरे-धीरे वह गिरोह का मुख्य व्यक्ति बन गया और सोशल मीडिया के माध्यम से अंग प्राप्तकर्ताओं से संपर्क करने लगा। वह भारत से दाताओं को ईरान भेजता था, जहां उन्हें सबिथ नासर नामक व्यक्ति मिलता था। अंग दान किए जाने के बाद दाताओं को नासर भारत वापस भेज देता था। नासर और प्रतापन के अलावा पुलिस ने साजिथ श्याम नामक व्यक्ति को भी पकड़ा है, जिस पर गिरोह के वित्तीय मामलों को नियंत्रित करने का संदेह है। त्रिशूर जिले के वलप्पाडु के रहने वाले नासर को केंद्रीय एजेंसी से मिली सूचना के बाद दो सप्ताह पहले कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) से हिरासत में लिया था।

महाराष्ट्र : गांववालों ने मानसिक रूप से कमजोर को पीटकर मार डाला
महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 40 साल के दिलीप उर्फ विलास नागोराव कलगिरे की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 29 मई को अहमदपुर तहसील के हादोल्ती गांव में ग्रामीणों ने कलगिरे को इतना पीटा की उसका दम निकल गया। घायल विलास को अहमदपुर के अस्पताल ले जाया गया और बृहस्पतिवार को लातूर के सरकारी अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कलगिरे ने घटना के दिन उसने कुछ ग्रामीणों की पिटाई की और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

गॉडफ्रे फिलिप्स के निदेशक का मां पर हमले का आरोप
गॉडफ्रे फिलिप्स कंपनी के कार्यकारी निदेशक समीर मोदी ने अपनी मां वीणा मोदी पर खुद पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केके मोदी के परिवार के सदस्यों के बीच 11 हजार करोड़ की विरासत का विवाद बढ़ गया। समीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि जसोला में गॉडफ्रे फिलिप्स की बोर्ड बैठक में घुसने का प्रयास करने पर उनकी मां के पीएसओ (सुरक्षाकर्मी) ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें