फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: महाराष्ट्र में भीषण हादसा, एक परिवार को छह लोगों की मौत; मुंबई में जमीन के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी

Wed, 29 May 2024 12:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Updates: महाराष्ट्र के सांगली में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। उधर नवी मुंबई में जमीन दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक कार के सूखी नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक महिला घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चिनचानी इलाके में हुई। बताया गया है कि एक ही परिवार के सभी लोग एक जन्मदिन के समारोह में शामिल होने के बाद कार में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता पाटिल (55), प्रियंका खराडे (30), ध्रुव (3), राजीवी (2) और एक साल की कार्तिकी की मौत हो गई। इसके अलावा स्वप्नाली भोसले (30) इस हादसे में घायल हुईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


 

नवी मुंबई में जमीन के नाम 80 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर के एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी दो लोगों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दो लोगों को कोल्हापुर में जमीन दिलाने में मदद करने का वादा किया। इसके बाद 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को बताया कि न तो आरोपी ने उन्हें जमीन दिलाई और 80 लाख रुपये भी ठग लिए। पीड़ितों ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ चौधरी चरण सिंह के पोते और आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह भी मौजूद थे।

घाटकोपर हादसा: भावेश भिंडे की पुलिस रिमांड बढ़ाई गई

मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए होर्डिंग हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। यह होर्डिंग विज्ञापन कंपनी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे की पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दी। ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को 16 मई को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था। 
 

विज्ञापन

महाराष्ट्र: फूड स्टॉल में लगी आग, नौ लोग घायल

महाराष्ट्र केडोंबिवली के टंडन रोड पर एक फूड स्टॉल पर सिलेंडर में विस्फोट से नौ लोग घायल हो गए। इनमें  दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल विभाग का कहना है कि पहले स्टॉल पर आग लगी और उसके बाद स्टॉल पर रखे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें