फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मुंबई एयरपोर्ट से सात दिन में 20.95 किलोग्राम सोना जब्त, केरल में बैंक के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

Mon, 29 Apr 2024 09:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Updates मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने यात्रियों से 13.57 करोड़ रुपये मूल्य का 20.95 किलोग्राम सोना जब्त किया है। उधर केरल में बैंक के दो सुरक्षा गार्ड मृत पाए गए। पढ़ें बड़ी खबरें  
 

विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा शुल्क विभाग ने पिछले एक सप्ताह में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों द्वारा तस्करी करके लाया गया 13.57 करोड़ रुपये कीमत का 20.95 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान 23 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और तंबाकू आइटम भी जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नौ यात्रियों को इन वस्तुओं को अवैध रूप से देश में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद हवाईअड्डे पर जाल बिछाया और संदेह के आधार पर यात्रियों को हिरासत में लिया। यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान उनके शरीर में छिपाए गए सोने के आभूषण और उनके निजी अंगों में छिपाए गए कैप्सूल में सोने की धूल बरामद हुई। अधिकारियों को यात्रियों द्वारा पहने जाने वाले पैंट की दो परतों के बीच छिपी हुई सोने की धूल भी मिली। सीमा शुल्क विभाग ने यात्रियों से 13.57 करोड़ रुपये मूल्य का 20.95 किलोग्राम सोना और 23 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, तंबाकू और सिगरेट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 13.80 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Trending Videos

केरल में मृत पाए गए सहकारी समिति बैंक के दो सुरक्षाकर्मी 
केरल के त्रिशूर में में एक सहकारी समिति बैंक के दो सुरक्षाकर्मी सोमवार को मृत पाए गए। मृतक की पहचान अरविंदाक्षन और एंटनी के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि एक की मौत सिर पर चोट लगने के कारण, जबकि दूसरे की मौत जहर से हुई है।

कोलकाता में एक मकान में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में सोमवार को एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग सुबह के 5:15 बजे लगी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "आग नाखोदा मस्जिद के पास गोविंद मोहन लेन के एक आवासीय मकान में लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

मुंबई में शावरमा खाने से 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी
महाराष्ट्र के मुंबई में चिकेन शावरमा खाने से 12 लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 12 में से नौ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अन्य तीन का इलाज जारी है। यह घटना गोरेगांव के संतोष नगर इलाके में सैलेटाइट टावर की है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा
महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के हार्बर लाइन पर एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सुबह के 11:35 बजे घटी। पटरी से उतरने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें