फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-New Zealand: पहली बार भारत आ रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन; पीएम मोदी से 17 मार्च को करेंगे मुलाकात

Tue, 11 Mar 2025 05:31 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : एएनआई/एक्स/@chrisluxonmp
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 मार्च को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। लक्सन की यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। बतौर प्रधानमंत्री लक्सन की यह पहली भारत यात्रा है। उनकी 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और लक्सन की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा वह 17 मार्च को ही नई दिल्ली में होने वाले 10वें रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी दिग्गज, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। ब्यूरो

पीएम मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित करेंगे। लक्सन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि लक्सन की यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। मंत्रालय ने कहा, यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। वह 19 और 20 मार्च तक मुंबई का दौरा करेंगे और फिर वेलिंगटन लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें