कर्नाटक के स्वास्थ्यमंत्री के सुधाकर
- फोटो : ANI
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू में नए साल पर जश्न मनाने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि नए साल के अवसर पर लोग बंगलूरू और अन्य शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं, इससे हमें बचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर नए साल पर सार्वजनिक रूप से बंगलूरू में उत्सव मनाने पर पाबंदी होगी।
वहीं बीबीएमपी आयुक्त मंजूनाथ प्रसाद ने कहा कि एमजी रोड, चर्च स्ट्रीट, ब्रिगेड रोड और बेंगलुरु में कोरामंगला जैसी सड़कों पर सार्वजनिक उत्सव मनाने पर प्रतिबंध रहेगी। पब और रेस्तरां में भी लोग जश्न नहीं मना सकेंगे।