फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: देशभर में नए साल की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Wed, 01 Jan 2025 09:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में आज नए साल की धूम देखने को मिल रही है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन
नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बीते साल को पीछे छोड़ नए साल 2025 में प्रवेश करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके लिए सभी एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहें हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की शुभकामनाएं और उम्मीद  
नए साल के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया को प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह वर्ष नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि 2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकरण करें।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने नए साल की दी शुभकामनाएं
नए साल के अवसर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि नव वर्ष 2025 के पावन अवसर पर मैं देश के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश अगले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली विकसित राष्ट्रों में से एक बनने जा रहा है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ काम किया है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश में जारी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इस प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।

उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज का हर तबका इस डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर आगे ले जाने की डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और गति आएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें