फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : संक्रमण की नई लहर मई मध्य तक पहुंच सकती है अपने चरम पर

Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

  • कहा- कि कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने का उनका आकलन आईसीएमआर  समेत विभिन्न संगठनों के शोध पर आधारित है।
विज्ञापन
Chief Economic Adviser KV Subramanian - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमणियम ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी का मौजूदा संक्रमण अगले महीने के मध्य में चरम पर पहुंच सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका अर्थव्यवस्था पर प्रभाव उतना व्यापक नहीं होगा। देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


सुब्रमणियम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने का उनका आंकलन आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) समेत विभिन्न संगठनों के शोध पर आधारित है।

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह महामारी के कोई विशेषज्ञ नहीं है, अत: उनके आकलन को उसी परिपेक्ष में प्रतिवाद के साथ लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था पर मौजूदा संक्रमण के प्रभाव के बारे में सुबमणियम ने कहा कि यह कोई व्यापक नहीं होना चाहिए क्योंकि सरकार ने खासकर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) के उत्पादन नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत ने संकट के इस समय को अवसर में बदलने की पहल की है और इस दौरान आपूर्ति पक्ष के अड़चनों को दूर करने के लिए कई सुधारवादी कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें